सोमवार, 21 दिसंबर 2009

गीता दुसरा अध्याय

ज्ञान की प्रप्ति
दुसरा अध्याय का नाम दिया गया है सांख्य योग यानि की ज्ञान की प्राप्ति। विषाद योग के बाद सांख्य योग। दुख के बाद ही ज्ञान प्राप्त होता है। आंसूओं से भरा चेहरा, व्याकुल नेत्र, शोकयुक्त बताया गया है अर्जुन को। उसके प्रति भगवान कहते हैं। यहां पर यह भी कह सकते थे। कि अर्जुन को भगवान ने कहा लेकिन इन सब बातों को दर्शाने का अर्थ है कि आगे जो भगवान कहने जा रहे हैं, वो थप्पङ हमारे गाल पर भी पङेगा। क्योंकि हम सब तो रोज आये दिन रोते रहते हैं, व्याकुल और बैचेन होते रहते हैं, और लोभ मोह तथा भय के कारण अपने कई जिम्मेदारियों से भागते रहते हैं। ये नही समझते की ऐसा सब करने से कल्याण नही हो सकता। अर्जुन क्या सोच रहा था कि इस प्रकार रोकर और बैचेन होकर अपने पद की गरीमा बचा सकता है। हम अपने पद जो भी हमें मिला हुआ है अगर उसकी गरीमा को बचाना है तो सत्यभाव में कर्म करना पङेगा, नही तो हानि ही होगी इस बात का वर्णन भगवान ने यहां सही किया है।
जब अर्जुन बिलकुल स्पस्ट कहकर चुप हो गया कि मैं युद्ध नही करूंगा। तो भगवान ने उसे बङे कटु वचन कहे, जैसे हमारा किसी का बच्चा सही काम नही करता तो हम उसे कटु वचन कहते हैं कि अगर तु नही पढेगा तो धक्के खाता घुमेगा, कहीं भीख मांगेगा। भगवान भी ऐसा ही कहते हैं कि तुझे इस असमय में यह मोह कैसे हुआ। इससे ना तो तुझे यस ही मिलेगा और ना राज्य और स्वर्ग ही। और इससे आगे बङे ही सख्त लहजे में कहते हैं कि तु नपुंसकता को मत प्रप्त हो जो तेरे अंदर डर बैठा हुआ है जिससे तु भयभीत हो रहा है उसे निकाल बहार फैंक। और युद्ध कर। एक यौद्धा को डरपोक हिजङा कहना कितने लानत की बात है। लेकिन अर्जुन के उपर तो जुं तक नही रेंगती। यह सब सुनकर कहां गया आज उसका क्षत्रापण कहां गयी उसकी वीरता क्या हो गया गांडीव धनुष को जो बङे बङे यौद्धाओं के छक्के छुङा दिया करता था। क्यों आज इतना स्वार्थी हो गया कि इतना सुनने के बाद भी कह रह रहा है कि किस तरह मैं भीष्म और गुरू द्रोण के विरूद्ध लङुंगा दोनो ही अति पुजनीय हैं। कौरवो की सेना में वो दोनो ही सबसे बङे पराक्रमी योद्धा थे। और उन दोनो से युद्ध ना करने के लिए अर्जुन आज उन्हे पुजनीय बता रहा है। जब अज्ञातवास में थे और राजा विराट के यहां रहे तो अर्जुन को हस्तिनापुर की सेना के साथ युद्ध करना पङा था । और उस जंग में अकेले ने ही सबको हराया। और तो और उत्तरा कुंवर ने भीष्म, द्रोण और कृपाचार्य आदि सबके कपङे भी उतार लिए तब वो लोग पुजनीय नही लगे थे। आज कितना भयभीत और मोहग्रस्त है कि भगवान के समक्ष समर्पण कर देता है कि हे प्रभु में आपका शिष्य हुं आपकी शरण हुं मुझे वह ज्ञान दिजिये जिससे मेरा यह मोह भय सब दुर हो सके और में अपना कर्तव्य पुरा कर सकुं। यहां पर अर्जुन ने यह भी साफ कर दिया है की हम जिस राज्य के लिए यहां युद्ध करने के उद्देश्य से इकठ्ठा हुए हैं यह तो उसके सामने कुछ भी नही है। इससे आगे कितनी बङी बात कहता है कि अगर मुझे सारी धरती का राज्य भी मिल जाये और अगर मैं देवताओं का भी राजा बन जाऊं तो भी जो आज मेरे अंदर जो शोक है, दुख है और भय है यह सब भी उसको दुर नही कर सकते। अर्जुन इतना परेशान है दुखी है भयभीत हो रहा है और इतना बैचेन है कि पागलों जैसी हालात हो गयी क्योंकि मरने की बात कर रहा है, और ऐसे हालात में भगवान उसको देखकर हंस रहे हैं जैसे बच्चे ने कोई शरारत कर दी हो। और बङा आदमी हंस रहा हो। भगवान हंसते हुए कहते हैं कि तु न करने योग्य मनुष्यों के लिए शोक करता है। जिनको आज अर्जुन इतना पुजनीय मान रहा था उसके एक झटके में ही तरोङ मरोङ कर रख दिया भगवान ने। वही क्या हम सब भी तो उन सभी मनुष्यों के लिए शोक करते रहते हैं जिसके लिए हमें करना ही नही चाहिए। और सारी जिंदगी भयभीत रहकर डर डरकर काम करते हैं। और अपनी ही बुद्धि से सोचते रहते हैं की यह गलत है। यह भगवान का वचन आज के हर आदमी की समस्या का समाधान इतनी सहजता और सरलता से बता दिया कि ना करने योग्य शोक हम करते रहते हैं और जो कार्य करने की हमारी जिम्मेदारी है चाहे वह एक पिता की हो पति की या फिर अधिकारी या हो सैनिक इससे पलायन करने के रास्ते खोजते रहते हैं। यही कारण है कि शोक और भय से ग्रसीत रहते हैं। भगवान यहां पर अर्जुन को बहुत सा ज्ञान देते हैं और वह बच्चे की भांति सुनता रहता है। और सुनता भी क्यों नही वह जानता है कि मेरे समस्या का समाधान बस कृष्ण के पास ही है। इतनी ज्ञान की बातें अर्जुन को भगवान बताते हैं कि जितने भी इस सृष्टि में जो भी चर अचर हैं सबका एक दिन नाश हो जाना है। प्रमात्मा अविनाशी है। इतना स्पस्ट समझाते हैं कि तु यह मत सोच कि तु मैं या ये राजा लोग अभी हैं आगे नही होगें अब भी हैं आगे भी रहेंगे बस ये नाशवान शरीर नही रहेगा। लेकिन ये सब बातें अर्जुन की तो क्या हमारी भी किसी की समझ में नही आती। एक दुसरे ओर सरल तरिके से भी समझाने का प्रयत्न करते हैं। कि अपने धर्म पर चलना चाहिए चाहे कितना भी कष्ट हो कितना भी कठिन कर्म क्यों नही हो डरना नही चाहिए। और एक क्षत्रिय के लिए एक सैनिक के लिए युद्ध से बढकर कोई कर्तव्य नही होता। अगर एक शिक्षक बच्चों को तो पढाये नही और राजनिती करने लगे कितनी भयावह परिस्थती होगी। भगवान भी यही समझाते हैं कि तु एक सैनिक है ओर पंडितो का काम करेगा जो ज्ञान ध्यान की बात करेगा तो युद्ध कोन करेगा। अपने धर्म पर ही चलकर सब लोग कल्याण को प्रप्त हो सकते हैं। और अगर अपने कर्म से भागेगा तो लोग जो अब तक तुझे चाहते हैं तेरी इज्जत करते हैं वो तेरी निंदा करेंगे और जीवन में कोई नही चाहता की कभी निंदा या कोई गलत ना कहने योग्य बात कभी कहे। अगर कभी कोई निंदा या अपमान करता है तो एक अच्छे सम्मानीय व्यक्ति के लिए तो मरण से भी ज्यादा हो जाता है। ये सब ज्ञान की बातें भगवान कहते रहते हैं लेकिन अर्जुन कुछ जबाब नही देता उसकी खामोशी साफ बता रही थी की वह संतुष्ट नही है। कोई भी बात का जबाब नही दे रहा था बस चुप्पी साधे रहा। तो कृष्ण ने सोचा की इसके ऊपर तो कोई असर ही नही हो रहा है। आगे भगवान कहते हैं कि अब में तुझे वह बात बता रहा हुं जिससे तु कर्म करता हुआ भी सभी कर्म बंधनों से मुक्त रहेगा। यह जो मन है ना बङा ही चतुर है अपने ही अनुसार चलने के हजारों तरिके खोज निकालता है। लेकिन कृष्ण तो महायोगेश्वर हैं। वो तो ये बात भलीभांति जानते थे कि अगर आज अर्जुन अपने कर्म से पलायन करने में कामयाब हो गया तो आगे इसी प्रकार अपनी जिम्मेदारी अपने दायित्व से मुंह मोङने लगेंगे, और बङी हानि हो जायेगी दुनिया की। भगवान ने बहुत छोटे स्तर पर आकर अर्जुन के सामने दुसरा विकल्प रखा कि अर्थात एक तरह का प्रलोभन सा दिया कि देख अगर ये वो रास्ता है जिससे तु अपने कर्म यानि की युद्ध भी करेगा और जो कर्मफल होते हैं अच्छे बुरे उनसे मुक्त होकर प्रमात्मा की प्राप्ति कर लोगे लेकिन करना पङेगा। और जो भी इस प्रकार कर्म करेगा उसमें कोई दोष भी नही लगेगा। इस कर्मयोग धर्म का थोङा सा साधन भी जन्म मृत्यु रूप महान भय से रक्षा कर लेता है। उसे यहां पर थोङा भयभीत सा भी कर दिया कि इस जीवन में दो दुख सबसे बङे होते हैं जन्म और मृत्यु अब तो उनका भय भी कुछ नही बिगाङ सकता। व्याक्ति सबसे ज्यादा अपनी मृत्यु से ही डरता है। जैसे अगर हमें ही कोई कह दे कि तुझे मरने के कष्ट से मुक्ति दिलाऊंगा तो हम उसके बदले में कुछ भी कर गुजरेंगे। भगवान कहते हैं कि कर्मयोग में बुद्धि एक ही होती है लेकिन जो अविवेकी हैं जिसमें ज्ञान नही है अज्ञानी हैं अस्थिर हैं उनकी बुद्धि बहुत भेदों वाली होती है। बुद्धिहीन तो अधर्म को धर्म मानकर अपने को संतुष्ट कर लेते हैं। अर्जुन को बता दिया की जो अविवेकी हैं जिसमें ज्ञान नही है मंद बुद्धि हैं उसमें तो स्थिर यानि कि निश्चायत्मिका बुद्धि नही होती और अर्जुन तो क्या हममें से कोई भी स्वंय को पागल और मंद बुद्धि कभी नही समझते हैं। भगवान ने सोचा था कि इतनी साफ बात सुनकर तो अर्जुन के अंदर तो कुछ कर्म के प्रति श्रद्धा जग जायेगी लेकिन परिणाम जस का तस। जब द्रोपदी का स्वयंवर हो रहा था और जो शर्त थी मछली की जो भी आंख बेध देगा उसी के साथ द्रोपदी की शादी कर दी जायेगी। जब बङे बङे शक्तिशाली राजा महाराजा आये और मछली तो क्या बेधेंगे धनुष को तक नही उठा पाये। तो बङा दुखी होकर द्रुपद ने कहा था की क्या कोई ऐसा नही है जो इस धनुष को उठा सके जो मैंने शर्त रखी क्या कोई भी पुरी नही कर सकता मेरी बेटी कि वरमाला के लायक कोई नही है। जब कङुवी कङुवी बात कही तो अर्जुन जो पंडित के वेश में बैठा था खुन खोल गया और शंकर भगवान के धनुष को उठाया भी और मछली की आंख भी बेधी थी। लेकिन आज इतनी कटु बातें सुनकर भी उसके रक्त में कोई उबाल नही आया कितना ठंडा पङ गया भय और मोह में। नपुंसक भी कह दिया और अप्रत्यक्ष रुप ये यह भी कह दिया की जो पागल हैं जो मंदबुद्धि हैं वो कोई भी पक्का निर्णय नही कर पाते। ये सब बातें सुनकर भी खामोश रहा अर्जुन। यह भी कहते हैं कि जो भोग और ऐश्वर्य में अत्यंत आसक्त हैं उन पुरूषों की प्रमात्मा में निश्चयात्मिका बुद्धि नही होती। कितना सुंदर कितने सरल तरिके से बता दिया कि जो आदमी अपना किसी भी कर्म का निर्णय नही ले पाते इसका मतलब ये हुआ कि कहीं ना कहीं भोग और ऐश्वर्य में आसक्त हैं। गीता पाठ प्रतिदिन लाखो लोग करते होंगे लेकिन सिर्फ उसके पुजा तक ही सिमित रखा हुआ है। कृष्ण के उपदेश को बस ये ही समझकर पढते हैं कि अर्जुन को बता या था उसी के लिए था। और समस्या हम सब की है कितनी बार ऐसा होता है कि हम कोई निर्णय नही ले पाते। लोभ और भय में इस तरह से लिपटे रहते हैं कि अपनी जिम्मेदारी से पलायन करने के तरिके खोजते रहते हैं। आगे भगवान कहते हैं कि तु आसक्ति को त्यागकर सिद्धि और असिद्धि में समान बुद्धि वाला होकर योग में स्थित होकर कर्तव्य कर्म कर। जब भगवान ने देखा की अर्जुन के अंदर तो आज अपनों के प्रति आसक्ति और मोह बढता ही जा रहा है। जिसके कारण वह अपने दायित्व से भाग रहा है। अपने कर्म से डर रहा है। तो फिर अपना कथन जारी रखते हुए कहते हैं कि सकाम कर्म तो बहुत ही निम्न श्रेणी का है और ये तक कह दिया कि फलहेतव: कृपणा: यानि की फल के लिए काम करने वाले अत्यंत दीन होते है गरीब होते हैं। मांगने वाले के पास चाहे कितना भी धन दौलत हो लेकिन जब किसी से कोई मांग की तो दीन हो जाता है भीखारी हो जाता है।
अगर व्यक्ति अपने कर्म को सही यथार्थ रूप से जिससे की किसी का अनिष्ट ना हो यानि की समता से करेगा तो इसी जन्म में पाप पुन्य को त्याग देता है। सभी कर्म बंधनों से मुक्त हो जाता है। कहने का आशय ये है कि जो हम सब जीनव में अपने अपने कर्म करते हैं जो अन्याय पुर्वक धनादि का संग्रह करते हैं या जो भी हम अनुचित तरिके से आगे बढते हैं। अगर हम समत्व योग में स्थित होकर वही कर्म करें तो कोई बंधन नही होगा। अर्जुन को यहां युद्ध करना था और वह अपनो को देखकर मोहीत हो गया अपने अंदर की समता को नष्ट कर दिया। और भगवान ने तो समता को ही सबसे बङा योग बताया है और उसी से विमुख हो गया अर्जुन। कि ये ही एक रास्ता है जिससे चाहे तु यहां लाखों आदमीयों को मार भी डाले तो लेकिन तेरे ऊपर कोई हत्या का पाप नही लगेगा। कोई दोष नही लगेगा। कई लोग इस उपदेश को गलत समझ जाते हैं। जैसे अगर किसी के हाथ से कोई अपराध हो जाता है तो बस गीता को माध्यम बनाकर कहते हैं लोगो को गुमराह करते हैं कि ये तो स्वंय भगवान ने ही कहा है जो भी होता है वो सब मुझसे ही होता है तु तो सिर्फ निमित्त मात्र है। तो इसमें हमारा क्या दोष है। लेकिन जरा एकाग्र होकर सुनो की भगवान ने ये कहा है कि जिसका जो भी कर्म है जैसे कोई डाक्टर हो या इंजिनयर या वकिल हो कोई किसी की हत्या कर देता है चाहे वह कितना गलत या कितना भी बङा अपराधी क्यों ना हो उस पर हत्या का आरोप लगेगा और पाप भी लगेगा, सजा मिलेगी ही। क्योंकि वह उसका कार्य नही है। जो नियम है जो व्यवस्था है तो पुलिस या फिर सैनिक या न्यायधीष ही किसी अपराधी को सजा सुनाने दंड देने के अधिकारी है। यहां सबसे महत्वपुर्ण यह है कि कोई विकार के शिकार होकर ना किसी को मारे अपना फर्ज समझकर एक सैनिक किसी अपराधी को पकङकर सजा देता है तो ही कर्मयोग है। अगर कोई सैनिक किसी का आप्रेसन करने लगे तो कितना भयानक परिणाम होगा। और इससे आगे तो भगवान ने बिलकुल स्पस्ट ही कह दिया की, जब तेरी बुद्धि इस मोह रूप दल दल को भली भांति पार कर जायेगी तो सभी भोगो से वैराग्य प्राप्त हो जायेगा। इन भोगो के कारण ही तो लोभ, मोह, क्रोध, और भय के शिकंजे में फंसे रहते हैं। और अगर इन भोगो से ही वैराग्य प्राप्त हो जाये तो कोई व्यवस्था कभी बिगङेगी ही नही। चाहे वह राजनिती हो शिक्षा नीति सब अपनी अपनी जगह ठीक होंगी। जो इन भोगों के प्रति राग हो रहा है इनकी जितनी आसक्ति बढ रही है तो व्यक्ति अपनी इच्छा पुर्ण करने के लिए किसी काम के करने से चाहे कितना भी अनुचित हो नही चुकता है। भगवान की इतनी सारी ज्ञान की और कर्म की बातें सुनने के बाद भी उसकी समस्या कम नही हुई जस की तस बनी रही। मानो कहीं ना कहीं कोई भारी असमंजस की स्थिती बनी हुई है कोई ठोस निर्णय नही ले पा रहा है अर्जुन। भगवान से पुछता है प्रभु जिसे आप कई बार कह चुके हैं कर्म योग में स्थित रहुं स्थिर बुद्धि रहुं तो लेकिन प्रभु स्थिर बुद्धि के पूरूष के क्या लक्षण हैं। वह कैसे चलता है कैसे बोलता और कैसे बैठता है। इस सवाल के पुछने के तरिके से क्या आपको लग रहा है कि पुछने वाला इतना बङा शूरवीर और इंद्र देवता के आशिष से कुंती जैसी श्रेष्ठ नारी के गर्भ से पैदा हुआ हो बिलकुल आम आदमी की तरह स्थिर बुद्धि की पहचान शारीरिक रूप से कर रहा है। कितनी अबोधता से कह रहा है कि स्थिर बुद्धि कैसे चलता है। इस तरिके से सवाल करने से ये तो साफ हो गया कि वह भगवान की बात पुरी तन्मयता से सुन रहा था। और जब इतना सब कुछ उसे बता दिया कि तेरी बुद्धि इस मोह रूप दलदल को पार कर जायेगी तो स्थिर बुद्धि ही समझो यहां ये सवाल पुछकर हो सकता है कि ये देखना चाह रहे हो अर्जुन की मेरे अंदर भी कोई स्थिर बुद्धि के लक्षण हैं या नही।
भगवान बिना रूके कहते हैं जिस पल यह मनुष्य मन में स्थित सम्पुर्ण कामनाओं को त्याग देता है तो स्थिर प्रज्ञ ही समझो। कितना सटीक हमला है ये हम सबकी अंर्तात्मा को झकझोर कर रख दिया। अर्जुन तो क्या हम सब भी उन्ही कामनओ की फांसियों में फंसे पङे हैं। तो अर्जुन अपनी कामनाओं के शिकंजे में है उनसे मुक्त ही नही हो पा रहा। वह कह तो रहा है कि राज्य की इच्छा नही है राज्य से कोई लोभ नही है। लेकिन दुसरी कामनाओं की झङी लगा रखी है। कि जो मेरे सामने हैं ये सब दादा परदादा मामा साले भाई बंधु खङे हैं उनके बिना क्या करूंगा में राज्य का कहने का मतलब ये है कि अर्जुन चाहता था कि ये सब लोग भी ना मारने पङे और राज्य भी मिल जाये। तो कामनाओं का पहाङ तो उसके अंदर ज्यों का त्यों खङा है। एक छोटी सी कहानी मेरे याद आ रही है एक आदमी अपनी बहुत सारी जमीन जायदाद धन दौलत छोङकर साधु बन गया और सन्यासियों का जीवन जीने लगा। अब वह सिर्फ एक लकङी से बना टाट जैसा कुछ पेट पर लपेटता था। एक दिन उसके किसी शिष्य ने उसके पास भोजन के लिए आमंत्रण भेजा। तो उसे रेल से सफर करना था। जहां जिस स्टेशन पर उसे उतरना था वहां करीब 6 बजे रेल पहुंचेगी। लेकिन बाबा तो तीन बजे ही उठ गये नींद नही आ रही थी। किसी से पुछा कि फलां स्टेशन कितनी दुर है उसने कहा बाबा आप आराम से सो जाओ अभी बहुत समय बाद आयेगा और हमें भी सोने दो। तो बेचारा बाबा चुप बैठ गया अपनी सीट पर। तकरीबन एक घंटे बाद फिर पुछा कि कितनी दुर है देखा इतना सब त्यागने के बाद भी कितनी बैचेनी और व्याकुलता हो रही है बाबा को। अब तो उनसे बिलकुल भी सोया नही गया। और उठकर हाथमुंह धोये अपनी दाढी पर तेल लगाकर चमकाया। अब वह लकङी का टाट अपने पेट पर बांधने लगा और बार बार रेल के डिब्बे में लगे आईने में देख रहा है कि कैसा लग रहा है। यह ठीक नही है तो दुसरा पहनुंगा, दाङी में कंघी की। अरे भाई कामना तो कामना है घर त्याग दिया तो टाट की कामना बनी है छुटी तो नही ना। जब तक कामनाएं है तब तक स्थिर बुद्धि कहां है। अर्जुन बात कर रहा है कि मुझे राज्य नही चहिए। मुझे किसी भी चीज से लोभ नही है बस कूल का नाश नही करना। लेकिन दुसरी तरफ सबको अधर्म पर चलते देखकर भी अपना कर्तव्य भुल रहा है। भगवान ने सिधी चोट उसकी कामनाओं पर ही की। आगे कहा की जो आत्मा से आत्मा में ही संतुष्ट हो वह स्थिर बुद्धि है. कहने का अर्थ यह हुआ कि अर्जुन तु स्थिर बुद्धि नही है, क्योंकि शरीरों को देखकर मोहित हो रहा है कि ये तो मेरे दादा हैं ये मेरे गुरू हैं। ये ज्ञान नही रहा कि जो तेरे अंदर आत्मा है इनके अंदर वो ही प्रकाश है। जैसे एक ही बिजली बल्ब, फ्रिज, हिटर फैक्टरी सबको प्रकाशित कर रही है उसी आत्मा से आत्मा में संतुष्ट हैं।
भगवान तो मानो एक के बाद एक उसकी हर कमजोर कङी पर हमला कर रहे हैं दुखों की प्रप्ति होने पर जिसके मन में उद्वेग नही होता सुखों की प्रप्ति में सर्वथा निस्पृह है। जिसके राग भय क्रोध नष्ट हो गये ऐसा मुनि स्थिर बुद्धि हैं। दुखो के मिल जाने पर जो उदास ना हो दुखी ना हो। हम तो रोने लगते हैं। और खुशियों में उझलने लगते हैं। तो कहां हम कर्म बंधनो से मुक्त हो सकते हैं। हम तो रोज नये बंधनो में फंसे रहेंगे।
भगवान स्थिर पूरूष के सारे लक्षण जब बताते हैं तो एक बात का ओर खुलासा कर देते हैं उसे स्पस्ट कर देते हैं। अगर कोई व्यक्ति हठ पुर्वक विषयों का सेवन नही करता तो उसके विषय तो निवर्त हो जाते । लेकिन उनकी आसक्ति बनी रहती हैं। जो स्थित प्रज्ञ है उसकी तो प्रमात्मा का दर्शन करके आत्मा से आत्मा में रमण करके आसक्ति भी निवर्त हो जाती है। जो मनुष्य बार बार गलत कार्यों की तरफ भागता है उनकी तरफ मोहित होता है। इनका सबसे बङा कारण ये ही कहा है कि जब तक आसक्ति का नाश नही होता प्रमंथन स्वभाव वाली इंद्रियां मन को बलात खिंच लेती है। यहां पर इंद्रियों को प्रमंथन स्वभाव वाली कहा है अर्थात ये सदा हर क्षण दुसरे का ही मंथन करती रहती हैं। बाहर ही इनका दरवाजा खुलता है। कभी स्वमंथन की कोशिश करती ही नही है। जब तक आदमी की बुद्धि स्थिर नही होती तो अपना मन स्वभाव के अनुसार कुछ ना कुछ चिंतन करता ही है। इसको तो कोई ना कोई काम चाहिए ही जैसे रेल को चलने के पटरी की आवस्यकता होती है तो मन को भी हर पल काम चाहिए और स्थिर बुद्धि के अभाव में ही गलत विषयों का अपने अनुसार ही चिंतन करता है। जो इसे अच्छा लगता है जो इसे भाता है। इसके आगे जो भगवान जो कहने जा रहे हैं वह सिर्फ अर्जुन या भारत के लिए 5100 वर्ष पहले कहा एक मामुली उपदेश नही था। वह विस्व में बढती हा हा कार, अपराध, हिंसा, व्याभीचार, अलगाव अशांति की जो मुख्य कारण है वो ही बता दिया की क्यों आदमी बलात्कार हत्या, डकैती और बम धमाके करता है। जरा ध्यान से पढे एक एक बात पर पुरा ध्यान रखे बिलकुल अर्जुन की भांति ही नही तो पता नही क्या हमारे काम का हाथों से निकल जाये। जो लोग विषयों में रमण करते हैं हर पल विषय भोगो में तत्पर रहते हैं विषयों का चिंतन करने से उनमें आसक्ति होती है। विषय धन का, वासना का, लोभ का, भय का कुछ भी हो सकता है। और किसी के भी अंदर हो सकता है। ऐसा नही है की अशिक्षित या गरीब पर होगा यह तो चाहे अनपढ हो या शिक्षित गरीब हो या अमीर, भारत का हो अमेरीका का, जो भी विषय भोगो का चिंतन करेगा तो उसके अंदर आसक्ति बढेगी ही अर्थात उस विषय को हासिल करने की लालसा बढेगी कामना पैदा होगी। और कामना पुर्ण होना हमारे किसी के हाथ में नही है कि जिस विषय की कामना हमारें अंदर जगी और पुर्ण हो गयी। ज्यादातर कामनाएं हमारी यानि की मनुष्य की सामर्थ्य से बाहर ही होती हैं। और जब कामना पुर्ण नही होती उसमें किसी प्रकार का विघ्न पङता है उसके मार्ग में कोई रूकावट आती है और यह बेबश मजबुर मानव उस रूकावट को दुर करने में नाकाम होता है तो क्रोध आता है। हर समय चिङचिङा रहता है किसी से बात करने का मन नही करता बैचेन रहता है किसी से भी बात करेगा तो पता नही क्या कह दे क्या कर दे उसे स्वंय को भी ज्ञान नही होता की कि तु क्या कर रहा है। इस क्रोध के कारण अत्यंत मुढभाव यानि की आम भाषा में मूढ खराब रहता है। किसी अनजाने तनाव में रहता है। पता नही मन पर ऐसा कोनसा भार रहता है कि ऐसे भाव में भगवान कहते हैं कि उसे कुछ ज्ञान ही नही रहता की तु क्या कर रहा है। क्या बोल रहा है। कहते हैं ना कि पागल सा हो जाता है। यानि की बुद्धि खराब हो जाती है। और ऐसे व्यक्ति को सभी जानते हैं की कोई कुछ नही कहता। जब किसी घर में भी कोई सदस्य ऐसा हो जाता है तो कहते हैं कि ये पागल हो गया उससे कोई बात तक नही करता। क्योंकि उसकी बुद्धि खराब हो जाती है। वह अपनी वास्तविक स्थिती से गिर जाता है। और अंत में क्या होता है कि वह विषयी मनुष्य कोई भी अपराध कर देता है। वह कुछ परिणाम नही देखता कि इसके बाद क्या होगा। छोटे छोटे सुख और भोगों की खातिर अपना जीवन ही बरबाद कर देता है। लेकिन जिसने अपने मन इंद्रियां और अंतकरण को अपने अधीन कर रखा है यानि कि जैसा बुद्धि कहती है वैसे ही मन चलता है जो इंद्रियां अनुभव करती हैं उस सबका ज्ञान हो कि ये अच्छा है तो विषय को भोगते हुए भी अंतकरण प्रशन्न रहता है। कितनी बङी बात कही है कि जिस शांति के लिए सारा जीवन इधर उधर भागते रहते हैं कभी इसे मां बाप की गोद में खोजते हैं तो कभी बीबी के प्यार में तो कभी धन दौलत और सोहरत में खोजते हैं। और कभी प्राप्त ही नही हो पाती। पल दो पल की शांति को प्रमानंद समझ लेते हैं। अंतकरण की प्रशन्नता के बाद सब दुखों का अभाव हो जाता है। और जब दुख ही नही होंगे तो शांति मिलेगी ही। यहां पर ये बात भी चिंतन करने की है कि भगवान ने ये नही कहा की दुख समाप्त हो जाते हैं। कहा कि दुखों का अभाव हो जाता है। अर्थात दुख तो हर मनुष्य के जीवन में आते जाते हैं ही लेकिन अगर हमारा अंतकरण हमारा चित्त प्रशन्न रहता है तो उनको दुखों का ताप सताता नही है। क्योंकि सम्पुर्ण प्राणीयों के लिए जो रात्री के समान है उसमें स्थित प्रज्ञ योगी जागता है इसका अर्थ यह नही है कि योगी रात को सोते नही। अरे भाई रात्री मतलब अंधकार, अज्ञान यानि की अगर किसी भी प्राणी के सामने वह पशु पक्षी या मनुष्य कोई भी हो उसके मन के अनुसार कोई काम नही होता तो दुखों में रोता है बिलबिलाता है। और सुखो की प्रप्ति में हंसता है कुदता और नाचता है। सब सुखों में संसारी जागता है तो योगी सोता है। लेकिन जो योगी है उस पर जब भी कोई दुख या कोई कष्ट आता है तो बङा सावधान रहता है जागता है और सुख में संसारी जागते हैं तो योगी सोता है यानि की उसे भी सावधानी से भोगता है। जो पूरूष सम्पुर्ण कामनाओं को त्यागकर ममता रहित अहंकार रहित और स्पृहा रहित रहता है वही शांति को प्रप्त है। यहां यह बात भी साफ कर दी कि शांति कहीं बाहर नही है जो कोई हमें दे देगा कोई प्रदान कर देगा। ऐसा सम्भव नही है। जो अशांति की जङ हैं वो हमारे अंदर ही हैं। हमारे अंदर पैर फैला चुकि ममता अंहकार और कामनाएं हैं। और ऐसा योगी अंतकाल में भी ब्रह्मानंद यानि की सात्विक आनंद को प्रप्त होता है। ये बात इसलिए लिख रहा हुं कि आनंद तो हम विषयों को भोगते हुए भी अनुभव करते हैं। यहां उस आन्नद की बात हो रही है जो सास्वत है ध्रुव है जिसे प्राप्त होकर सारे दुखों का अभाव हो जाता है। चाहे कुछ भी कर्म करो तो आन्नद ही मिलता है कोई तनाव नही हो सकता। क्योंकि हम लोग सारा दिन सुबह से रात तक कोई ना कोई कर्म करते ही रहते हैं और कोल्हु के बैल की तरह पिलकर भी अशांति और पीङा का ही अनुभव करते हैं। तब भी भयभीत रहते हैं। लगता है जैसे कोई गलती हो गयी है कोई भुल हो गयी हो लेकिन स्थिर बुद्धि पुरूष जो भी कर्म करता है उसमें सुख शांति ही का ही अनुभव करता है।
बोलो कृष्ण भगवान की जय गीता माता की जय