गुरुवार, 19 नवंबर 2009

हर कोई है असंतुष्ट


क्या अजीब बात है क्यों नही है संतुष्टि,,,,,, यह मैं खाली बात ही नही कर रहा। बहुत अध्ययन किया चिंतन किया मनन किया। तब लिखने का साहस किया है।
और यह किसी एक व्यक्ति की बात नही है बल्कि सारी दुनिया मे मच रही हा हा कार आपाधापी भृष्टाचार और अपराध का आंकङा देखकर सभी बातों पर गहरा विचार किया और खोजने का प्रयत्न किया कि व्यक्ति देश और संसार में इतनी त्राही त्राही क्यों हो रही है।
भगवद्गीता में एक श्लोक है..... किसी विषय का बार बार चिंतन करने से उसकी आसक्ति होती है और आसक्ति से कामना पैदा होती है कामना अर्थात पाने की लालसा। और जब कामना पुर्ण नही होती तो असंतुष्टि होती है। और व्यक्ति कुछ भी कर बैठता है। चाहे वह कितना भी जघन्य अपराध ही क्यों ना हो।
अगर स्वभावत: यह बात किसी से पुछी जाय तो शरमा शरमी हर व्यक्ति कहता है कि मैं तो बिलकुल संतुष्ट हुं।
लेकिन अगर हम अपने ही अंदर खोजे तो सब असंतुष्ट हैं। कोई करोङो में एक आद होगा जो संतुष्ट होगा। जब बच्चा गर्भ से बहार आता है इतना दुख और कष्ट से गुजर कर बहार आता है होना तो उसे खुश चाहिए लेकिन फिर भी रोता है। और रोता कोन है जो किसी चीज की कामना कर रहा हो। किसी चीज की उसके पास कमी हो अर्थात कहीं ना कहीं असंतुष्ट है।
और भगवान ने गीता में हम सबको कहा भी है कि मुझे वह भक्त प्रिय है जो सदा ही संतुष्ट है। वरना भगवान को क्या पङी थी यह बात कहने की अगर किसी को कोई बीमारी हो जाती है हम अच्छे से अच्छे डाक्टर के पास जाते हैं और बीमारी का इलाज करवाते हैं। लेकिन अपनी इस घातक बीमारी को अंदर ही अंदर पनपने देते हैं, बतायें तो क्या कोई स्वीकार तक नही करना चाहता कि मैं संतुष्ट नही हुं। बल्कि इसको ढांपने के लिए तरह तरह की बातें बताकर यह समझाने का प्रयत्न करते हैं कि जिस बीमारी से सब जुझ रहे है मैं उससे मुक्त हुं।
एक छोटी सी कहानी है। एक साधु बाबा कही भ्रमण पर जा रहे थे जाते जाते रात हो गयी आगे बियाबान जंगल और पुराने जमाने में तो शेर चीते आदि खतरनाक जानवर ऐसे ही खुले घुमते रहते थे। रास्ते में एक बुढिया की छोपङी दिखाई दी और रात काटने के लिए वहां पहुंच गये बाबा। उसने साधु बाबा की अपने सामर्थ्य के अनुसार बङी खातिर दारी और सेवा की।
जब रात को खाना खाकर विश्राम करने लगे तो बाबा बोले की तुमने मेरी बहुत सेवा की है और तेरे पास कोई कमाने वाला भी नही है। जो मुझे आटा वगैरह भीक्षा में मिला है उसमें से आप भी कुछ ले लो। बुढी माई ने अपने आटे का बरतन देखा और कहने लगी की महाराज सुबह का काम चल जायेगा और सांय को ऊपर वाला देगा। देखा कितनी संतुष्टि।
बाबा को यह बात सुनकर बङा आश्चर्य हुआ कि हम तो बाबा होकर भी संग्रह करते रहते हैं और और इसके पास कुछ है ही नही फिर भी कितने मजे में है। ना कोई चिंता है ना कोई फिक्र।
यह है सच्ची संतुष्टि। अगर कोई चीज हमारे पास नही है या इसका अभाव है और हम कहे कि मुझे उसकी कोई इच्छा नही है इसे संतुष्टि नही कह सकते।
जैसे कोई शाराब का सेवन करने वाला जेल चला जाता है (ये बात मैं सिर्फ सुनकर नही कह रहा है गहरा चिंतन किया है) और वहां तो शाराब या कोई भी नशा का सामान मिलता ही नही और वो महिना दो महिना शाराब या कोई भी ड्रग्स छोङ दे और कहे मुझे इच्छा नही है मैं संतुष्ट हुं तो कोरी बात है कोई भी विस्वास नही करेगा।
यहां किसी एक की बात नही हो रही है मानव स्वभाव की बात हो रही है मानव मन की बात हो रही है।
यहां एक बात को और साफ करना चाहता हुं कि असंतुष्टि सिर्फ धन दौलत और पैसे की हा नही होती। आदमी असंतुष्ट लोभ, भय, क्रोध, वासना किसी से भी हो सकता है। जरा देख लो इस लोभ के कारण ही उचित या अनुचित तरिके धनादि का संग्रह करते हैं। और मान लो किसी को आप या कोई भी समझाये तो कहेंगे कि अगर हम लोभ की इच्छा नही करेंगे तो अपने क्षेत्र में चाहे वह व्यापार हो या नोकरी या शिक्षा कैसे आगे बढेंगे कैसे तरक्की करेंगे।
लेकिन समाज सुधारकों ने बुद्धिजीवियों ने इसका खंडन किया है लोभ से तो हम अपने अंदर बैचेनी, व्याकुलता और स्वार्थ को बढा रहे हैं। जो भी हमारी कामनाए हैं उसमें लोभ की कामना ना करें उसके प्रति बस प्रयास करें की लाभ कैसे हो और वो भी किसी कि सुख शांति भंग ना करके।
दुसरा सबसे बङा कारण असंतुष्टि का,,,,, हमारे अंदर की वासना है।
एक ऐसा भाव जो सभी के अंदर है जिससे कोई भी बचा हुआ नही है। चाहे लाख छिपाने की कोशिश करे लेकिन छिपा नही पाते। कोई कहां तक बताये कि कितनी असंतुष्टि है। हां ये हो सकता है कि कोई थोङा ज्यादा तो कोई थोङा कम असंतुष्ट हो।
अर्जुन भगवान से पुछते हैं हे प्रभु यह मनुष्य किससे प्रेरित होकर पाप का आचरण करता है। भगवान कहते हैं कि यह काम ही पाप है, हिंसा है, अपराध है काम यानि कि कामनाएं।
और यह बहुत खाने वाला भोगों से कभी ना अघाने वाला है। संसार में अपराध, हिंसा, नशा और सैक्स में वृद्धि का कारण ये असंतुष्टि ही है।
एक और छोटी सी कहानी है एक आदमी बेचारा नोकरी करके अपना और परिवार का पेट पाल रहा था। एक दिन उसकी बीबी ने कहा कि घर में एक टीवी आ जाये तो कितना अच्छा होगा। उस भले आदमी के अंदर अब इसका ही चिंतन चलता रहता कि भगवान बस टीवी आ जाये। और कामना पुर्ण हुई भी टीवी आ गया।
अब वह अपने एक दोस्त से बोला की भाई बस एक स्कुटर और मिल जाये तो बसों के धक्के खाने से छुटकारा मिल जायेगा। उसकी यह भी इच्छा पुर्ण हुई और एक स्कुटर भी आ गया। एक कामना पुर्ण नही होती की दुसरी सिर उठाकर खङी रहती। एक के बाद एक बस हर पल बैचेन रहने लगा उसके जीवन की सुख शांति छु मंत्र हो गयी। सारा दिन इधर उधर भागता रहता मकान बन गया एक कार खरीद ली एक फैक्टरी भी लगा ली। घर में सब ऐसो आराम का सामान आ गया। बस अपने दोस्त से एक दिन बोला की भाई बस भगवान एक फैक्टरी और लगवा दे तो बेटे को देकर बस हम दोनो पति पत्नि आराम से अपनी फैक्टरी में गुजारा कर लेंगे। अरे बाबा कहां संतुष्ट होगा यह मानव चाहे कितना भा मिल जाये फिर भी पागलों की तरह भागता रहेगा। कभी भी तृप्ति नही होती। कोई ना कोई उत्कंठा बनी ही रहती है। और उस भले आदमी को बस इसी तनाव में कि ये मिल जाये आज ये मिल जाये एक दिन दिल को दौरा पङा और भगवान को प्यारा हो गया।
कोई भी व्यक्ति जो उसके पास है उससे संतुष्ट नही है बस कहीं से ना कहीं से और ज्यादा प्रप्त हो जाये इसी उधेङ बुन में ही लगा रहता है। और अपनी संतुष्टि के लिए उचित या अनुचित कोई भी कार्य करके जिस वस्तु व्यक्ति या किसी और पदार्थ की कामना करता है हासील करने का भरकस प्रयास करता है। साम दाम दंड भेद वाली सारी नीति अपना लेता है।
इसी बात का खंडन भगवान ने गीता में ही किया है कि जिस तरह एक आम आदमी अपने जीवन यापन के लिए संग्रह करता रहता है विवेकी पूरूष भी उसी तरह लोक संग्रह चाहता हुआ कर्म करे। इस तरिके से ही हम संतुष्ट हो सकते हैं। लेकिन लोक संग्रह या परमार्थ तो कही रहा ही नही बस स्वार्थ ही स्वार्थ चारो तरफ मुंह बाये खङा रहता है। और हम अपनी असंतुष्टि पुर्ती के लिए अपनी तामसी बुद्धि के कारण अधर्म को भी धर्म मानकर जो भी हमें चाहिए उसे प्राप्त करने के लिए तत्पर रहते हैं।
इसे पढकर आप कृपा अपने विचार जरूर बताये।
जय श्री कृष्ण
शिवा तोमर-09210650915

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2009

भय का सर्वथा अभाव


कोई भी जीव,,,, मनुष्य हो या जीव जन्तु या देवता कोई भी भय में नही रहना चाहता। हर कोई निर्भय रहना चाहता है। और हम सबके अंदर जो सबसे ज्यादा है अगर हम अपने अंदर की खोज करें तो या थोङा सा ध्यान करें तो ज्ञान होता है कि भय की मात्रा ही सबसे ज्यादा है। भगवान श्री कृष्ण ने भी गीता में भी इसका बहुत बार वर्णन किया है। कि हे अर्जुन तु भय मत कर। जब अर्जुन जैसा योद्धा महावीर शक्तिशाली व्यक्ति और जिसका संचालन स्वंय भगवान कर रहे हैं उसे भी भगवान को बार बार कहने की आवस्यकता पङी की तु भय मत कर। हर व्यक्ति चाहे वह अमीर हो या गरीब व्यापारी हो या अधिकारी सब भयभीत हैं। एक आदमी की ही नही देश और विस्व की भी ही हालात हैं।
एक देश दुसरे देश से डरता है कि कहीं अटैक ना कर दे।
और इसका दर्शन हम और आप बखुबी कर सकते हैं। कि आये दिन हर देश अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करके हथियार मिशाइल आदि को दिखाकर यह दर्शाना चाहते हैं कि किसी से डरते नही हैं। कितना भी छोटा आदमी हो या बङा डर में जीवन व्यतीत कर रहे है भय में हैं।
और यही कारण है कि भगवान ने गीता के 16 वें अध्याय के प्रथम श्लोक में प्रथम वाक्य कहा है कि भय का सर्वथा अभाव ................ बिलकुल शत प्रतिशत निर्भय। उन्होंने सबसे ज्यादा जोर भय पर ही दिया क्योंकि इसी के कारण समाज में अराजकता, अलगाव, अशांति असुरक्षा और हिंसा बढती है। हम लोग भी हर समय यही सोचते हैं कि कहीं कोई हमारा अमंगल ना हो जाये कोई अनिष्ट ना हो जाये। इसी भय के बचाव के लिए सब लोग सुबह से रात तक दिन रैन एक ऐसा सुरक्षा कवच बनाते रहते हैं कि कोई भी कैसे भी ना तोङ सके। और इसी प्रक्रिया में हमसे कई अनुचित कार्य ऐसे हो जाते हैं जिससे दुसरों की सुख शांति भंग हो जाती है। और परिणाम भुगतना पङता है सभी को।
जो ये बात कही है कि भय सर्वथा अभाव तो ये गुण भी दैवी सम्पदा को लेकर उत्पन हुए पूरूषों का बताया है। निर्भय वो ही रहते हैं जो सत्य कहो या प्रमात्मा कहो उसकी छतरी के निचे जो आ जाता वो ही निर्भय रहता है।
हर आदमी अपने जीवन में जीतोङ मेहनत करके धन दौलत शोहरत कमाता है कि कोई भी यह जो भी एकत्रत करता कोई भी किसी और के लिए नही कमाता सिर्फ स्वयं के लिए ही कमाता है। इतनी कुत्ता घसीङी करके पुख्ता इंतजाम अपने अंदर छीपे भय के कारण ही करता है।
एक छोटी सी कहानी है
एक सेठ के चार बेटे थे अपने जीवन काल में कठिन परिश्रम करके सेठ ने फैक्ट्री लगाई बच्चों को पढा लिखाकर कामयाब किया। चारों को अपना अपना व्यापार करा दिया। जब वह सेठ बुजुर्ग हुआ तो बीमार पढ गया। काम कर नही सकता था और बीमारी बढती गयी पैसा पानी की तरह लग रहा था। उसका बङा बेटा बोला की पिताजी सारा नगद पैसा जितना भी था हमारे पास सब लग गया कुछ नही बचा।
सेठ ने कहा बेटा पैसा तो हम बाद में कमा लेंगे एक फैक्ट्री बेच दो। इसी तरह तीन फैक्ट्री बिक गया सारा नगद जाता रहा लेकिन सेठ की हालात में कोई सुधार नही आया। डाक्टर ने कहा कि आखिरी उम्मीद है इसमें खर्चा कुछ ज्यादा ही आयेगा बस आप्रेसन करना पङेगा और सेठ जी की स्वस्थ होने की पुरी उम्मीद है।
सेठ जी की बीबी बच्चे सब इकठठे होकर सेठजी के पास गये।
इस तरह अचानक सबको एक साथ देखकर सेठजी ने उत्सुक्ता से पुछा कि क्या हुआ
सेठानी ने कहा डाक्टर कह रहा है एक लाख रूपये लगेंगे आप्रेसन करना है।
फिर क्या परेशानी है दे क्यों नही देते सेठ जी ने कहा
सेठानी ने बङी दुखी होकर बोली- आपकी बीमारी में सब कुछ बीक गया है तीन फैंक्ट्री सारा नगदी और मेरे जेवरात सब कुछ लग गया । अब हमारे पास कुछ भी नही बचा है बस एक फैंक्ट्री है। तो उसे ही बेच दो। फिर हमारे पास क्या बचेगा क्या खायेंगे हम।
सेठजी ने झल्लाकर कहा की अरे मेरी ही तो कमाई की है तुम लोग क्यों चिंता करते हो।
देखा सेठ जी बीबी बच्चे सब कुछ भुल गया बस अपनी जान की पङी है ये बात एक सेठ की नही है हर व्यक्ति की बात है। जो सारी जिंदगी इतनी मेहनत करके धन दौलत गाङी बंगला बच्चे और सारा सामान इकठठा करता है वो सब अपनी ही सुरक्षा के लिए। क्योंकि भयभीत जो रहते हैं।
ये भय ही हमारी सुख शांति और चैन का सबसे बङा दुष्मन है। भगवान बार बार कहते हैं कि हे अर्जुन तु भय मत कर उन्होंने उपदेश दिया था अर्जुन को लेकिन वो संकेत हमारी सबकी तरफ ही था। लेकिन हम रोज नित्य गीता पाठ भी करते हैं। उनके संदेश को भी पढते हैं। लेकिन आश्चर्य की बात है कि फिर भी हम भयभीत रहते हैं डरे रहते हैं। पता नही क्युं। या तो हम आसुरी प्रवृत्ति के हैं या फिर हमें पता ही नही है की हमें इस समय क्या बीमारी है।
अशांति का एक और सबसे बङा कारण है कि हम अपने अंदर इस घातक बीमारी को छीपा कर रखे रहते हैं। और इसकी किसी को जानकारी भी ना हो ये ही कोशिश करते हैं।
हमें सबसे पहले इस बात पर विस्वास करना है कि जो भी हमारी जिंदगी में अराजकता, अलगाव, अशांति, बैचेनी, चिङचिङापन रहता है उसका कारण ये भय ही है। और कब यह हमारें अंदर प्रवेश कर जाये हमें ही नही पता चलता।
और हम इसके शिकार होते चले जाते हैं। जब हमें कुछ ज्ञान ही नही रहेगा की कोन आ रहा है या जा रहा है तो हम किससे सावधान रहेंगे। लेकिन भाईयों अर्जुन ने तो स्वीकार कर लिया था कि मैं भयभीत हुं। हममे में से कोई भी इस बात को कबुल नही करता की भय हमारे अंदर अपने पैर पसार चुका है।
हर आदमी के अंदर है ये ऐसा नही है कि मेरे अंदर नही है बहुत है लेकिन मैं इसे खोजने का प्रयत्न करता हुं की ये कहां है कहां छुपा हुआ है। जैसे कोई चोर घर में घुस जाये और उसे लगे की कोई खोज रहा है तो किसी ऐसे कोने में जाकर बैठ जाता है जहां उस पर हमारी नजरें नही पङती। ये भय भी ऐसा ही करता है कहीं छुपकर बैठ जाता है।
जब भी ऐसी परिस्थती आती तो मैं ये ही खोजने की कोशिश करता की ये आया कहां से है और कहां अंदर छुपकर बैठ जाता है। तो इसके छुपने का स्थान मन ऐसा करता की कुछ अनिष्ट होने वाला है।
तो सबसे पहले बात आती अपने घर परिवार की कहीं कोई घटना का शिकार तो नही होने वाला लेकिन जब और गहराई में जाकर खोजा तो पाया की हमें अपने से ज्यादा डर किसी और का है ही नही। बस हर समय ये ही रहता है कि मेरा कुछ अनिष्ट तो नही होगा। इसका क्षेत्र सबसे ज्यादा मैं तक ही है। अगर किसी की फिक्र भी करता है या किसी के प्रति भयभीत भी होता है तो उसमें भी मैं का ही स्वार्थ होता है। मेरे मां पिता भाई बहन जमीन जायदाद बीबी बच्चों को कुछ हो ना जाये। जो मैं ये लिख रहा हुं कटु सत्य है जिसे कोई भी स्वीकार नही कर पाता क्योंकि सच्चाई से सभी को डर लगता है।
अब बात आती है कि ये भय हमारे अंदर प्रवेश कैसे और क्यों करता है। नहीं तो सब भाई सोचेंगे की बात तो इतनी गहरी कर रहा है समस्या भी सभी की है। दुनिया का एक बहुत बङा हिस्सा इसी से पीङीत है। और ये नही बता रहा कि कि इस घातक बीमारी से कैसे निजात मिले कैसे छुटकारा हो। तो जैसा मैंने अनुभव किया है की आखिर ये आता कैसे है।
इसका मुख्य कारण है अज्ञान............. यह एक ऐसा पर्दा है एक ऐसा ऐनक है जो सिर्फ अपने अनुसार ही हर चीज का दर्शन कराती है। मन अपने ही अनुसार देखता है। बुद्धि की कभी सुनता ही नही। और मन डरता बहुत है जैसे एक चोर होता है कितना डरता है बिलकुल उसी तरह ही डरता है हर किसी पर शक करता है। और जहां शक होता है संदेह होता है वहीं पर असुरक्षा भय अशांति तो आ ही जाती है। भय से मुक्ति का बस एक ही उपाय है ज्ञान। जब भी यह चोर हमारे अंदर प्रवेश करने की कोशिश करे तो सावधान रहो बस यह इतना शक्तिशाली नही है बस जैसे चोर सिर्फ खांसी सुनकर ही भाग जाता है ये भी फिर हमसे दुर ही रहेगा। बस अपने अंदर ज्ञान का एक छोटा सा दीपक जलाओ और इस बीमारी से मुक्ति पाओ।

जय श्री कृष्ण
शिवा तोमर-09210650915