मंगलवार, 19 जून 2012

मोदी जैसा कोई नही........


नरेंद्र मोदी एक ऐसा नाम जिसको लोग देश के भविष्य विकास हिंसा मुक्त समाज के रूप में देख रहे हैं। हम मानते हैं कि गुजरात में दंगे हुए थे और उस बारें में पता नही कोन कोन सी कमैटिया बैठाकर देख ली सरकार ने लेकिन परिणाम जस के तस। देश का दुर्भाग्य है कि यहां राजनीति जो होती है वो किसी मुद्दे को लेकर नही होती यहां पर होती है जाति के नाम पर धर्म के नाम पर सम्प्रदाय के नाम पर भाषा के नाम पर। यहां के नेताओं को विकास से कोई लेना देना नही है, कोई मरता मरो उन्हे चाहिए जो करोंङों खर्च करके जीते हैं उनसे 10 गुणा कैसे बने। मैंने तो आज तक मोदी जी का नाम किसी घोटाले में नही सुना। हां एक दिन जब उनका सद्भावना उपवास था तो मैं शुरू से ही देख रहा था मैं ही क्या सारा देश देख रहा था। वो उपवास पर बैठने से पहले अपनी मां का आशिर्वाद लेने के लिए उनके निवास स्थान पर गये तो उस भोली और भारतीय मां ने इस सपुत को एक रामायण और 101 रूपया दिया था। और शायद उस दिन जी जन्मदिन था। क्या देश को ये दृष्य याद नही अगर यही जन्मदिन मायावती का या सोनिया जी होता तो आपको पता ही क्या भेंट दी जाती। हां यह भी सत्य है कि मोदी जी सख्त शाशक है और यह होना भी बहुत आवस्यक है जो शाशक सख्त नही होगा मुलायम होगा वहां पर व्यवस्था बिगङती ही रहेगी देख लो देश का हाल। और भगवान ने गीता में भी कहा है हे अर्जुन शाशन करने वालों में यमराज हुं में……. तो यह भी कोई गलत नही है। यह काल अंधकार का काल है लुट खसोट का समय है सब सोचते हैं कि किसी भी तरह से धनादि का संग्रह कर लो पता नही कल क्या हो हम सरकार में दोबारा आये या ना आये। मोदी जी के गले में हमने तो आज तक नोटो की माला नही देखी। और जैसा मैंने सुना है कि उनके खाते में एक या दो लाख से ज्यादा रूपये भी नही होंगे। तो ऐसे आदमी पर क्या हम उंगली उठा सकते हैं। जब भ्रष्ट लोगों को उनके खिलाफ कुछ नही हाथ लगता तो 2002 के दंगो की चिंगारी से उनका बेदाग सफेद कुर्ते को जलाने की सोचते हैं लेकिन उन मुर्खों को नही पता कि उस सफेद कुर्तें वो शील वस्त्र है जो प्रहलाद को होली की आग के अंदर से भी सुरक्षित निकाल लाया था। दंगे में काफी लोग मारे गये थे लेकिन जो लोग अयोध्या से आ रहे थे उनको कोई नही याद करता जिन बेचारों को रेल के अंदर जिंदा जला दिया गया था, हां उनको याद करके अपना वोटबैंक भरने की योजना बनाते रहते हैं जो असली दंगे में मारे गये थे कोई भी दंगा एक तरफ से नही होता। वो तो मोदी जी की समझदारी देखो की किस तरह से हालातों को सुधारा और उसके बाद में आज तक कोई कर्फ्यु नही लगा वरना वहां के हालात ऐसे थे कि आये दिन बंद करना पङता था। जो लोग दंगे में मारे हुए लोगो की दुहाई देकर कहते हैं मोदी दोषी है उनको किसी से कोई लेना देना नही है बस वोटों की आग है। हिंसा तो हिंसा है उसमें कोई यह नही देखता कि मरने वाला कोन है। और एक सबसे बङी बात देखो राजनीति की एक बदमाश जिसकें आतंकियों से नाता था दर्जन भर से भी ज्यादा केस चल रहे थे सोहराबुदीन उसका एनकाउंटर हुआ उस केस में 3 आई पी एस अधिकारी और एक मंत्री को जेल जाना पङा। मैं तो आपसे ही पुछता हुं कि अपराध हिंसा अन्याय अत्याचार खत्म करना गलत है क्या ……… अगर गलत है तो मोदी भी गलत है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें